फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौडीकरण के लिए काटे जाएगें सैकड़ो पेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जल्द ही बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए विभागीय अफसरों ने मार्ग के चौड़ीकरण मेें बाधक पेड़ों को हटाए जाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा है। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को इस मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों का छपान का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने बताया कि जल्द ही बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए उन्हें लोनिवि के अफसरों ने पत्र भेजकर बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण मेें सैकड़ों पेड़ बाधक बने हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से वहां से हटाया जाए। इस पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कई टीमों को गठित कर मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक पेड़ों का छपान करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डिप्टी रेंजर क्षेत्रपाल सिंह, वन रक्षक संजय, वनकर्मी मनोज व विकास ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पहले दिन करीबन 300 पेड़ों का छपान कार्य पूरा किया। जल्द ही छपान कार्य पूरा कर डीएफओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद पेड़ों के कटान का कार्य शुरू हो जाएगा, इसके उपरांत इस मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें