बड़ौत (बागपत)। बिजली गिरने से युवक की मौत के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और शासन से मुआवजे की मांग उठाई। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या मेें रहतना गांव के लोग समाजसेवी रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। रविंद्र हट्टी का कहना है कि तीन दिन पूर्व रहतना गांव के सचिन कश्यप की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। परिवार बहुत गरीब है। सचिन ही परिवार का सहारा था। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम के आश्वासन पर लोग लौटे। इस अवसर पर सतीश, राजकुमार, नवीन, आशीष, संजीव, नीटू, पप्पू, जयवीर, धर्मवीर आदि शामिल रहे।