फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा तीन घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास ट्रक खराब होने से हाईवे पर तीन घंटे लंबा जाम लग गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

वैसे तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हाईवे पर जाम लगा रहता है, क्योंकि वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए सड़क के दूसरी ओर पहुंच जाते हैं। रविवार को बावली गांव के पास एक ट्रक खराब होने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति और भीषण हो गई। बरसात के चलते बाइक सवार भीगते रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें