फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी का बीडीओ को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद के खंड विकास अधिकारी आदर्श तालाबों की सूचना जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को नहीं दें रहे हैं। कई बार जानकारी ले चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। परियोजना निदेशक ने खेद प्रकट कर सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर जल्द सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बताया कि बीडीओ द्वारा तालाबों की सूचना नहीं दें रहे हैं। जिस कारण शासन को तालाबों की स्थिति से अवगत नहीं कराया जा रहा है। लंबित कार्य होने पर निरंतर सूचना की मांग की जा रही है। उन्होंने सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया। इसमें प्रारूप पर तालाबों की सूचना देने के निर्देशित किया है। ताकि गर्मी के मौसम में आदर्श जलाशयों में पानी की सुविधा कराई जा सके। प्रारूप में आदर्श तालाबों की संख्या, सिंचाई विभाग और नहरों द्वारा भराए गए तालाबों की संख्या, राजकीय नलकूप द्वारा भरवाएं, अन्य संसाधनों द्वारा भरवाएं गए और भरवाएं तालाबों की संख्या मांगी गई है। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने सभी बीडीओ कार्रवाई के निर्देशित किया है। लापरवाही बरतने पर सभी स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें