चांदीनगर (बागपत)। रटौल शिव मंदिर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें जिला अध्यक्ष मनु पाल बंसल, जिला उपाध्यक्ष सुंदर त्यागी, सत्येंद्र कुमार, नरेश वर्मा और कंवर पाल गुर्जर, जिला महामंत्री आचार्य अजीत सिंह, प्रियंका आर्या, नीलम अरोरा, प्रिया, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री, प्रमोद गुर्जर, महेश त्यागी को मनोनीत किया। जल्द अध्यक्ष के संरक्षण में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी पदाधिकारी केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले। उन्हें अधिकतम दो बच्चों के कानून हेतु संवाद कार्यक्रम किया।
मनु पाल बंसल ने कहा कि भारत में तेजी से आबादी बढ़ रही और संसाधन घटते जा रहे है। इससे भविष्य में गृहयुद्ध के हालात होने की संभावना है। चारो ओर बेरोजगारी का बोलबाला हो रहा है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दो बच्चों के कानून की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने उनकी बात का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा हमने इस विषय में प्रधानमंत्री से भी कुछ दिन पहले ही चर्चा करी है। इसके लिए समर्पित भाव से अपना सहयोग देंगे। कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।