फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर लगाया राशन न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी के दर्जनों लोग चेयरमैन सोमपाल राठी से मिले और कोटेदार पर छह माह से राशन न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन को काला बाजारी कर बेचा जा रहा है। चेयरमैन ने कहा वह इस संबंध में डीएम और सप्लाई इंस्पेक्टर से मिलेंगे।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में छह माह से दावड़ा और छिजाना पट्टी के के दर्जनों लोगों को परिवार को राशन नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार के लोगों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। बाजार से महंगा अनाज खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। कोटेदार के पास शिकायत करने जाते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। यूनिट के आधार पर भी राशन नहीं दे रहा है। शनिवार को पट्टी के लोग चेयरमैन सोमपाल राठी के आवास पर पहुंचे और समस्या से अवगत कराया। आरोप लगाया राशन की कालाबाजारी की जा रही है। गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। चेयरमैन ने कहा कि वह इस संबंध में जल्द डीएम से इसकी शिकायत करेंगे और सप्लाई इंस्पेक्टर से भी इसकी जानकारी लेंगे। इस दौरान शमीम, नसीबन, शाजिदा, फूल्लो, वसीला, रहीशा, भूल्लन, राजेश वर्मा, जोनी, बिल्लू, लख्मी, राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें