दोघट (बागपत)।
आर्य वीर दल की वीरांगनाओं ने दाहा गांव में यज्ञ करने का बीड़ा उठाया है। रविवार को गांव की चौपाल में वीरांगनाओं ने यज्ञ कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा प्रकृति को शुद्ध करने के लिए यज्ञ करना आवश्यक है।
केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के तत्वावधान में गत माह क्षेत्र की करीब 30 बालिकाओं को यज्ञ करने के अलावा आत्मरक्षा, योग, प्राणायाम, सैनिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया। जो गांव-गांव जाकर बालिकाओं को यज्ञ एवं योग के अलावा आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण देंगी। इसके तहत रविवार को दाहा गांव की चौपाल में वीरांगनाओं ने यज्ञ कराया। बालिकाओं ने कहा जिस समाज और वातावरण को हम गंदा कर रहे है। हमारा दायित्व है कि उसे हम शुद्ध करें। सृष्टि का आधार ही यज्ञ है। इस मौके पर सत्यपाल, पप्पन राणा, नरेंद्र आर्य, कुमारी इंगलिस, ऋतु, मोनिका, ज्योति, अंजली, सोनिका, प्रतिभा, मेघा, स्वाति आदि रहे।