फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर को सचिवों ने दे रखा है पासवर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में की जा रही अवैध वसूली के विरोध में मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सचिवों पर प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर पर गोपनीय पास वर्ड देने का भी आरोप लगाया और मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की।
मंगलवार को कोताना, बावली, मलकपुर, जौनमाना व लुहारी गांव के ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर 15 से 20 दिन तक ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाएं जा रहे हैं, उनसे छपरौली रोड स्थित एक प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि अधिकांश सचिवों ने उक्त प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर को अपना गोपनीय पासवर्ड दे रखा है, जिसका प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर जमकर गलत फायदा उठाते हुए लोगों से प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 500 से 1200 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है। बाद में ब्लाक पर बीडीओ के न मिलने पर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से शिकायत की। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा इस संबंध मेें शिकायतें मिल रही है, बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ प्रेमचंद ने कहा गोपनीय पासवर्ड एक प्राइवेट व्यक्ति को देना गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी, संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रदर्शन में सुधीर, बबलू, सचिन, दीपक, अंकित, सचिन, मन्नू, मोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें