फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों को गांव में नहीं घुसने देने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं का शोषण करने के विरोध में 36 बिरादरी की पंचायत कन्या पाठशाला में हुई। इसमें निर्णय लिया कि विद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी को गांव में नहीं घुसने नहीं दिया जाएगा। यदि किसी अधिकारी ने गांव में घुसने का प्रयास किया तो उसे बंधक बना लेंगे।
इस पंचायत में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि रालोद विद्युत विभाग के खिलाफ एक माह का पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम चला रहा है। यदि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति का शोषण विद्युत विभाग के अधिकारी करेंगे तो रालोद क्षेत्र के लोगों की साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से ग्रामीण उपभोक्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों के शोषण के पात्र बन रहे हैं, उन्होंने चौधरी चरण सिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की याद दिला दी। पूरा क्षेत्र इस शोषण के खिलाफ एकजुट है। मांगेराम राणा ने कहा कि इस तरह का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा और गांव इनके खिलाफ एकजुट है। पंचायत में 11 सदस्य कमेटी का गठन किया। इस मामले को लेकर कमेटी दो दिन बाद जिलाधिकारी से मिलेगी। पंचायत की अध्यक्षता हाजी अनीस ने की। संचालन नहार सिंह दरोगा ने किया। इसमें बिजेंद्र राणा, अनिल राणा, बाबा भोल्लर, सहेंद्र, सूबेदार प्रताप सिंह, निश्चय राणा, साहब सिंह, सोमपाल फौजी, मास्टर महावीर, मास्टर हरवीर, राजपाल, ब्रजपाल सिंह, डॉ. इकबाल राणा, हरपाल आर्य, इंद्रपाल ठेकेदार, शेषनाग, देवपाल राणा, वीरेंद्र, कालू कुरैशी, जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक रैली निकालकर बिजलीघरों को घेरेंगे
दोघट। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने अनिल राणा के आवास पर पत्रकारों को बताया कि बुधवार को पुरा महादेव से बागपत तक बाइक रैली निकाली जाएगी। रास्ते में जितने भी बिजलीघर आएंगे, उनका घेराव किया जाएगा। 12 अगस्त को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बड़ौत आएंगे और पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम के अंतर्गत बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें