रैली से दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश
बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को हाथों में तख्ती और बैनर लेकर नगर के मुख्य मार्गों से जन-जागरूकता रैली निकाली और बढ़ी जनसंख्या पर अंकुश लगाने का संदेश दिया।
स्कूल परिसर में डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गांधी रोड, महावीर रोड, बिनौली रोड, गुराना रोड और बडौली रोड से होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई।
बच्चों ने जनसंख्या घटाओ, देश का विकास कराओ, बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रही बेरोजगार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बढ़ती जनसंख्या का दुष्परिणाम के बारें में जागरूक किया। स्कूल परिसर में गोष्ठी में डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने से देश का विकास रूक गया है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय सही नहीं होगा। उन्होंने हम दो हमारे दो का नारा देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। संचालन राजकुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसी, आरुषि, साक्षी, ममता, ज्योति, नैंसी, पारूल, पलक, शिवानी, सागर, छोटू, शेखर, आकाश, अमित, अक्षय का योगदान रहा।