दोघट (बागपत)। निर्मल हिंडन अभियान के तहत तवेला गढ़ी गांव में ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाकर हिंडन नदी की सफाई की। अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
तवेला गढ़ी गांव में रविवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण हिंडन नदी पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने नदी में अंदर घुसकर सफाई की। ग्रामीणों का कहना है कि नदियां जीवित रहेंगी तो हम जिंदा रहेंगे। हिंडन नदी दूषित हो गई है। इसकी सफाई होना बहुत जरूरी है। पहली बार हिंडन निर्मल अभियान के तहत नदी की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी कभी क्षेत्रवासियों के लिए जीवनदायनी थी। लोग इस नदी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज नदी का अस्तित्व खोने की कगार पर है। नदी को बचाने के लिए लोगों को आगे करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत तेजपाल, प्रशांत कुमार, राजीव प्रधान, आत्मराम, संदीप छिल्लर, प्रद्युमन छिल्लर, यशवीर, काला, प्रवीन, संजय, आदेश, राजीव, श्याम, गोपी, महेश पाल, सतीश शर्मा, जगवीरा, प्रमोद, विनोद, रघुवीर, अमित, अजय कुमार, सोराज, यामीन, मुनेश, बीना,, मरजीना, सनीमा, प्रवीन आदि रहे।