रमाला (बागपत)। असारा व बूढ़पुर अंडरपास में जल भराव से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की। असारा व बूढ़पुर मार्ग पर रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण जल भराव हो गया है। यहां पानी निकासी के लिए कोई बोरिंग भी नहीं कराई गई है। जल भराव से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के जल निकासी का कोई साधन नहीं है। थोडी सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। दोनों गांव के आम रास्ते हैं, जिन पर दिन भर आवागमन रहता है। उन्होंने जल निकासी की मांग की। इस मौके पर सुलेमान, मुस्तकीम, अलाउद्दीन, अमित, राजेंद्र आदि शामिल रहे।