दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र की पांच समस्याओं को छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला लखनऊ में सीएम के समक्ष रखेंगे। क्षेत्रवासियों ने विधायक से चौगामा क्षेत्र में अलग से ब्लॉक बनाने, दाहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील कराने, गैडबरा में 132 केवीए और कान्हड़ में 220 केवीए का बिजलीघर बनाने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा को डिग्री कॉलेज बनाना एवं चौगामा नहर का निर्माण पूरा कराकर उसमें रेगुलर पानी छोड़ने की मांग की । जिस पर विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि समस्याओं का निस्तारण हो। इसके लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्रालय के मत्रियों से मिलकर समस्याओं का हल कराया जाएगा। ब्यूरो
भाजपा की उपलब्धियां गिनाई
दोघट (बागपत)। मुलसम गांव में भाजपा नेता चौधरी ओमकार सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सर्व प्रथम प्रात: यज्ञ किया। इसके बाद आयोजित बैठक में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की देश का भला कर सकती है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसमें भाजपा नेता विक्रम राणा, कृष्णपाल राणा पूर्व प्रधान, राजीव राणा, डॉ. राजेंद्र सिंह, हरफूल सिंह अमीन, देवेंद्र प्रधान, ब्रह्मचारी आर्य, प्रमोद, विपिन राणा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो