फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे शिव कुमार की हालत में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने के लिए चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। दूसरी तरफ धरने पर बैठे शिव कुमार की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। सूचना देने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को जनता की कोई सुध नहीं है। सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक कस्बावासियों के बीच नहीं पहुंचा है। इससे धरनारत लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। लोगों ने कहा सरकार लोगों की परीक्षा न ले, वरना चिंगारी को आग का शोला बनते देर न लगेगी। सैकड़ों की संख्या में लोग धरनास्थल पर जुट रहे हैं। धरने बैठे शिव कुमार की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुई है। चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। धरना पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, संदीप शर्मा, हीरालाल, सौरव शाका, विजय राठी, किरण पाल कश्यप, इलम सिंह, इकबाल सिंह, बादल सिंह, फेरू सिंह, अमित आर्य, रेखा, फूलो, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें