फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रालोद का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि यूपी और केंद्र सरकार ने किसान हित में कोई काम नहीं किया है। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला गया। बिजली की दरें बढ़ा दी। सरचार्ज माफ नहीं किया। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया। सरकार की गलत नीतियों के कारण गन्ने और आलू के किसान परेशान है। उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में रालोद कार्यकर्ता एकत्र हुए। रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों को सरकार ने 85 सौ करोड़ का जो पैकेज जारी किया, लेकिन इसमें सरकार मौन है। मिल मालिक और अधिकारियों के बीच में बंदरबांट चल रही है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा से किसान परेशान हैं। कैराना चुनाव की तरह ही साल 2019 में भी भाजपा को किसान और मजदूर मिलकर सबक सिखाएंगे।
राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी अजय उपाध्याय को सौंपा। इसमें गन्ना भुगतान अपनी गारंटी पर कराए, बकाये पर ब्याज की धनराशि, निजी हाथों को बेची चीनी मिलों को सरकार तुरंत अपने कब्जे लेकर चलवाए, आलू आयात 20 प्रतिशत कर निर्यात के लिए प्रोत्साहन दे, परिवहन भाड़ा अनुदान की धनराशि को किसानों में वितरित और गोलमाल की जांच हो, बिजली दरों को वापस कर हरियाणा राज्य के बराबर करें और शत प्रतिशत गन्ना का भुगतान नहीं होता होता है वसूली बंद की जाए। सूखी यमुना में पानी, चौगामा नहर में जलापूर्ति और बागपत को डार्क जोन से बाहर निकाला जाए। आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे, सरकार इनकी व्यवस्था करें। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। कार्यकर्ताओं ने जल्द सभी मांगों को पूरा करने आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रभारी राजपाल सिंह , जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार और वीरपाल राठी, टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी, सतीश चौधरी, ओमबीर ढाका, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, अहमद हमीद, जयवीर सिंह, राकेश, सुखपाल, धीरज उज्ज्वल, ओमवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, नीरज तोमर, गंगाराम, रब्बान, मनोज तोमर, गौरव, जयविंद कश्यप, डॉ. वेदप्रकाश यादव, शरद तोमर, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।

रालोद हर मोर्चे पर लड़ेगा किसान की लड़ाई : राजपाल सिंह
बागपत। रालोद के जिला प्रभारी राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि वायदे के किसान 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। धरने पर एक किसान की मौत हो चुकी है। मथुरा में भी किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। बिजली की दरें बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आलू किसानों की समस्या भी विकराल हो गई है। बेहद स्थिति खराब हो गई है। सरकार ने किसान के हित में कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें