फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली बाजार में हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक जर्जर खंभा हादसे को न्योता दे रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों को जर्जर बिजली के खंभे को बदलने की कई बार मांग की, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इससे गुस्सा कर व्यापारियों ने सोमवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और शीघ्र ही खंभा न बदले जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिनौली मेन बाजार में हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक खंभा अत्यधिक जर्जर हालत में खड़ा है , जो हादसे को न्योता दे रहा है इससे ग्रामीण भयभीत रहते हैं। व्यापारी निगम के अधिकारियों से खंभा बदलने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है, इससे व्यापारियों ने एकत्र होकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और शीघ्र ही जर्जर खंभा न बदले जाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। इनमें गजेंद्र धामा, बबलू, सुधीर कुमार, संजय, मोनू जैन, मनोज सैनी, महावीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें