आज कलक्ट्रेट में पासपोर्ट कैंप लगेगा
बागपत। कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि सभागार में आज शनिवार को दो दिवसीय पासपोर्ट कैंप का आयोजन होगा। इसमें नए पासपोर्ट बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने बताया कि 10 बजे इसका शुभारंभ होगा और पांच बजे तक समापन। उन्होंने कहा कि आवेदकों को प्रक्रिया के लिए पासपोर्ट सेवा कैंप में स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा। वहां पर बॉयोमैट्रिक संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण की जाएगी। आवेदकों को अपने साथ सफेद बैक ग्राउंड के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एआरएन शीट एवं अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। कैंप में केवल नए पासपोर्ट बनेंगे और नवीनीकरण के आवेदन ही स्वीकार होंगे।