बागपत। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में परीक्षाफल का वितरण हुआ और टीचिंग लर्निंग मेटीरियल पर प्रदर्शनी लगाई गई। सीडीओ चांदनी सिंह ने बच्चों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों को सराहा। विज्ञान और गणित में भी मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ चांदनी सिंह और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने किया। विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि मेहनत से पढ़ाई करें क्योंकि शिक्षा से ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ विज्ञान और गणित को भी मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि बच्चे मेहनत करें तो कामयाबी जरूर मिलेगी। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। खेलों से लेकर शिक्षा में अपनी पहचान बना रहे हैं। संचालन रीना ने किया। प्रधानाध्यापिका कल्पना त्यागी, नसरीन, ज्योत्सना, तबस्सुम, अंजू, रूपा, रुचि, अनुराधा, पारूल और पवन चौहान मौजूद रहे।