फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका मैया से परिवार की सुख-समृद्धि मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले भर में होलिका दहन स्थलों पर महिला, बच्चे और युवतियों ने होलिका मैया की पूजा अर्चना की। परिवार में सुख शांति और बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की। बाद में प्रसाद बांटा। देव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आराधना की।
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार को होली चौक, पक्का घाट, पुराना कस्बा, कश्यप मोहल्ला के विभिन्न मोहल्ले में होलिका की पूजा हुई। होलिका का पूजन विभिन्न स्थलों पर हुआ। पूजा के शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए होलिका स्थल पर पहुंच गए थे। शुभ मुहूर्त पर दस बजे से ही महिला, बच्चे और युवतियां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचनी शुरू हो गई । दोपहर तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा देव स्थलों पर भी पहुंचकर लोगों ने परिवार में सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की। बच्चों की दीर्घायु के लिए होलिका माता से प्रार्थनाएं की। होलिका की विभिन्न विधियों से आराधना की। प्रत्येक होलिका पूजा स्थलों पर रात के समय दहन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा को वैदिक परंपराओं के तहत पूजन के बाद शुभ मुहूर्त पूजा अर्चना करने फलदायी रहता है। परिवार में समृद्धि आती है और बच्चों को होलिका माता दीर्घायु का आशीर्वाद देती है।

देवस्थल पर श्रद्धालुओं ने की पूजा
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव में देव स्थान काले सिंह पहुंचकर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा चौहल्दा, अग्रवाल मंडी टटीरी, नया गांव से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद चढ़ाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में यदि किसी को हाथ में फफौका पड़ जाता है तो देव स्थान पर ज्योति जलाने से वह स्वयं ठीक हो जाता है। गांव के बाबूराम और ग्राम पंचायत सदस्य दीना बताते है हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें