फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट मावा बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में होली के लिए मिलावटी मावा और दूध भारी मात्रा में तैयार किया जा रहा है, जिसे सेवन से लोगों की सेहत पर असर पड़ेगा। शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र के झूंडपुर में छह, मिलाना में दो, फौलादनगर में दो, बोपुरा में तीन, भड़ल में दो, पुसार में तीन, मांगरौली में पांच, टीकरी में चार, दोघट में पांच भट्ठी पर भारी मात्रा में मिलावटी मावा व दूध तैयार किया जा रहा है। इसकी आसपास के क्षेत्र व दिल्ली में सप्लाई हो रही है। दुकानों पर इस मावा से होली पर्व के लिए मिठाई तैयार की जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि मिलावटी मावा से तैयार मिठाई के सेवन से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने डीएम से मांग की कि दुकानों पर छापे मारकर मिलावटी मावा से तैयार की जा रही मिठाई को नष्ट कराया जाए और इस कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इनमें विनोद, लियाकत, सुनील, राजीव, सतेंद्र, देवेंद्र, राजीव, मनोज, गुड्डू, विजय, कविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें