फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक पत्राचार इलाहाबाद कीर्ति गौतम ने दस परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शिक्षकों की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की जांच पड़ताल की। उधर, बीएसए ने श्रीराम इंटर कॉलेज में अनियमितता पकड़ी। अपने विद्यालय की छात्राओं को एक कक्ष में अन्य को अलग बैठा रखा था। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को दी।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक कीर्ति गौतम और जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। प्रथम पाली में इंटर के अंग्रेजी का पेपर था। सभी केंद्रों पर उन्होंने गहनता से जांच की। परीक्षार्थियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई। उन्होंने कहा नकल माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है। परीक्षा के दौरान विद्यालयों की प्रबंध समिति प्रतिबंधित है। केंद्रों के पास न जाने दिया जाए। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने श्रीराम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया तो वहां उन्हें अनियमितता मिली। बताया कि विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक ने अपने स्कूल की छात्राओं को एक कक्ष में और अन्य विद्यालयों की बच्चों को अलग-अलग कक्षों में बैठा हुआ था। इस संबंध में उनसे जानकारी ली तो कहा कि वह तो इसी प्रकार बैठाते आ रहे हैं। जबकि शाहमल इंटर कॉलेज बिजरौल में ऐसा नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस को देंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा अपर शिक्षा निदेशक ने दस विद्यालयों का निरीक्षण किया । बीएसए ने अभी अवगत नहीं कराया है। सूचना मिलती है तो कार्रवाई करेंगे।

जिले में परीक्षा में 402 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
बागपत। जनपद में 47 परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 7242 में से 6910 उपस्थित रहे और 332 ने गैरहाजिर रहे। कृषि अभियंत्रण में 271 में ले 255 उपस्थित और 16 गैरहाजिर रहे। इंटर की द्वितीय पाली में कृषि पशु पालन चिकित्सा के पेपर में 188 में से 185 उपस्थित रहे और तीन ने एग्जाम छोड़ा। मनो विज्ञान विषय में 313 में से 228 उपस्थित और 28 अनुपस्थित रहे। शिक्षा शास्त्र में 301 में 278 उपस्थित और 23 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने किया विरोध
बागपत। खेकड़ा सहित अन्य राजकीय विद्यालयों के 15 शिक्षकों की ड्यूटी छपरौली वृहद समाज सुधार सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर लगाई। इसका उन्होंने विरोध किया। डीआईओएस ने कहा सभी के सहयोग से परीक्षा समाप्त होगी। ये शिक्षक छीपे थे, जिनको निकाला गया है। उन्होंने कहा ड्यूटी के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें