फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस करोड़ से बनेगा ढिकौली-बंथला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। करीब 22 किमी लंबे ढिकौली-बंथला मार्ग के निर्माण का उद्घाटन बागपत विधायक योगेश धामा ने किया। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ रुपये की लागत से जापान की तकनीक से इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग के दोनों और पड़ने वाले 50 से अधिक गांवों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बुधवार को ढिकौली-बंथला मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन पांची गांव में भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया। आर्य समाज मंदिर पांची में आयोजित सभा में विधायक ने कहा 22 किमी के टुकड़े को दो हिस्सों में बांटा। पहला हिस्सा 13 किमी का गाजियाबाद की सीमा से ढिकौली तक और दूसरा हिस्सा चमरावल रोड से पिलाना तक करीब नौ किमी का है। मार्ग की चौड़ाई सात मीटर रहेगी और आबादी में इंटरलॉक टायल और नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। ठेेकेदार कंपनी को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 माह का समय दिया। आम जन के हित के लिए कार्य कराए जा रहे हैं । इसमें पूर्व प्रमुख लीलू, प्रवीण प्रधान, काशी प्रधान, वीरपाल प्रमुख, राज कुमार प्रधान, वेद सिंह प्रधान, जय कुमार प्रधान, प्रदीप प्रधान, सत्यप्रकाश मास्टर, अनिल मलिक, अनमोल त्यागी आदि रहे।

95 करोड़ से कराया जाएगा विकास
बागपत। विधायक योगेश धामा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 95 करोड़ रुपये की सौगात दी । कई मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 2.93 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। इसके अलावा बागपत-चमरावल मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 52 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें