फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 22 को उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दो बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) और 13 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर 12 फरवरी से उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी दिन नाम निर्देशन फार्म दाखिल किया जाएगा। 22 फरवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक के दो बीडीसी और 13 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव कराने के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। असारा और काठा में क्षेत्र बीडीसी के लिए चुनाव होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए खेकड़ा ब्लॉक के फुलैरा गांव में वार्ड एक अनारक्षित, नंगला बड़ी में वार्ड पांच अनारक्षित, पिलाना ब्लॉक में रोशनगढ़ गांव के वार्ड नौ अनारक्षित, बड़ौत ब्लॉक में छछरपुर के वार्ड चार महिला, कोताना खेड़ी प्रधान में वार्ड तीन अनारक्षित, बिनौली ब्लॉक के बिनौली में वार्ड आठ अनारक्षित, सिरसली में वार्ड नौ अनारक्षित, बागपत ब्लॉक के गौरीपुर हबीबपुर में वार्ड 11 अति पिछड़ा वर्ग, पावला बेगमाबाद में वार्ड चार अति पिछड़ा वर्ग महिला, ढ़ोढ़रा सादुल्लापुर में वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड पांच महिला. वार्ड आठ अति पिछड़ा वर्ग महिला, अहमदपुर गठीना में वार्ड चार अति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए चुनाव होगा। इनके लिए डीएम ने खेकड़ा के लिए बीडीओ अमित कुमार, पिलाना ब्लॉक के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, बड़ौत के लिए बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी, बिनौली ब्लॉक में बीडीओ प्रेमचंद, बागपत ब्लॉक के लिए जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, छपरौली ब्लॉक के लिए आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बड़ौत के डॉ. सौरभ राजपूत को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। यहां पर 12 को नामांकन होगा और 22 फरवरी को मतदान और 24 को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें