रोडवेज बस में 23 यात्री बेटिकट मिले
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर चलने वाली बसों में तैनात परिचालक हर माह परिवहन निगम को को लाखों का चूना लगा रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार देर शाम हुआ। बड़ौत से कोताना जा रही बस में चेंकिग के दौरान 28 यात्रियों मेें 23 यात्री बेटिकट मिले।
बुधवार देर शाम एआरएम सीपी कमल और स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना को शिकायत मिली कि बड़ौत-कोताना मार्ग पर चलने वाली बसों में तैनात परिचालक हर माह विभाग को लाखों का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। एआरएम और स्टेशन प्रभारी ने टीम के साथ बड़ौत से कोताना गांव जा रही रोडवेज बस की बोहला गांव के पास चेकिंग की तो उसमें सवार 28 सवारियों में से 23 यात्री बेटिकट मिले। इस पर एआरएम ने परिचालक अनुज को फटकार लगाई। उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एआरएम भैसाली डिपो को पत्र भेजा गया।