फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा तीन डिग्री तक धड़ाम, कंपकंपाया बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ठंड से लोग कंपकंपा गए। सोमवार की रात में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। अब तक सर्दी के मौसम की यह सबसे ठंडी रात थी। जबकि मंगलवार को दिन में धूप खिली और मौसम गरम रहा। हालांकि कोहरे नहीं होने के कारण लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दिसंबर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन सोमवार की रात में नया रिकॉर्ड बना है। कोहरा नहीं रहा, लेकिन पाल पड़ने के कारण रात में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। ठंड का असर सुबह नौ बजे तक अधिक दिखा। मंगलवार को धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री तक पहुंचा। कोहरा नहीं रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।


पारा गिरने से बढ़ सकती हैं बीमारियां
बागपत। पारा गिर जाने से बढ़ी सर्दी छोटे बच्चे और अधिक उम्र के लोगों को नुकसान दे सकती है। बच्चे निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। पिलाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह बताते हैं कि सर्दी से बच्चों को का बचाव जरूरी है। निमोनिया के मामले सामने आ रहे हैं। ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल किया जाए। सर्दी के मौसम में अधिक से अधिक गर्म पानी का सेवन भी कराएं। बीमार होने पर चिकित्सकों से उपचार कराएं। सर्दी के चलते कईं बीमारियों बच्चों और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें