फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय आईटीआई कॉलेज खेकड़ा के विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि गंदगी से वातावरण दूषित होता है और इससे बीमारियां लोगों के शरीर में घर कर जाती है। स्वच्छता के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। गदंगी के कारण जहरीले कीट पैदा हो जाते है, जिसके काटने से बीमारियां फैलती है। इससे शरीर के साथ-साथ धन का भी नुकसान होता है। प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने सभी बच्चों को अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। अनुदेशक हनीफ सैफी, विद्यार्थी मोनू कुमार, नितिन जोशी, गौतम तोतर, रवि कुमार, गुरवेंद्र, अमर सिंह, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों को दिया जाए प्रशिक्षण
बागपत। हेवा गांव के अंकुर कुंडू ने उप कृषि निदेशक से जैव ऊर्जा पर्यावरण औषधि खेती हेतु समूह बनाकर कृषि करने के लिए पत्र लिखा है। इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड को किसानों के समूह के लिए प्रशिक्षण दिए जाने के लिए पत्र लिखा है। जिससे किसान लाभान्वित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें