बड़ौत (बागपत)। एसबीएम पब्लिक नई बस्ती बड़ौत में नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्रीटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांगों ने भी भाग लिया। ग्रीटिंग प्रतियोगिता में राहुल कुमार प्रथम, नेहा द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। प्रतियोगिता में समीर अली, सना चौधरी, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद जाहिद आदि ने भी आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए। प्रतियोगिता का संचालन पारूल पंवार और पूजा जैन ने संयुक्त रुप से किया। इसमें प्रधानाचार्य पूजा पंवार, नेहा मलिक, किरण कश्यप, शिवानी तोमर, काजल तोमर, अमृता तोमर, मालवी चौहान आदि का सहयोग रहा।