फसलों के अवशेष जला रहे किसान
बागपत। एनजीटी के आदेश के बावजूद किसान खेतों में फसलों के अवशेष जला रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक किसान पर विभाग ने कार्रवाई की थी। उसके बाद भी किसान जागरूक नहीं हो रहे है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि आदेशों के बाद भी किसान फसलों के अवशेष जलाएंगे तो कार्रवाई होगी। बताया कि नियमानुसार अर्थदंड होगा। किसान के पास दो एकड़ से कम जमीन है तो 2500 रुपये, दो एकड़ से अधिक और पांच एकड़ से कम है तो पांच हजार रुपये, पांच एकड़ से अधिक है तो 15 हजार रुपये का अर्थ दंड निर्धारित किया गया है। यदि दो बार से अधिक फसल अवशेष जलाए तो संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। योजनाओं से भी वंचित कर दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों के अफसरों को निर्देशित किया गया है। जिला कृषि कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है।