फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का एक्सईएन दफ्तर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी सरकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। कई उपभोक्ता पिछले 15 दिन से नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को पीड़ितों ने कर्मचारियों पर दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित उपभोक्ता जगमाल पुत्र भरतू और कृष्ण पूर्वी यमन नहर के निकट स्थित कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे पिछले 15 दिन से विद्युत कनेक्शन लेने के लिए दफ्तर में तैनात जेई आलोक सहित अन्य अफसरों व कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हेें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजनाओं में शामिल सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क कनेक्शन दिया जाएं। पीड़ित उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों और अधिकारियों पर सरकारी योजनाओं मेें पलीता लगाने के साथ-साथ चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली और दफ्तर पर दलालों के सक्रिय होने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने कहा कॉलोनी के जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क दिया है, उन्हें कनेक्शन मिल गया है, जबकि हम गरीब होने के कारण सुविधा शुल्क नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए हमें कनेक्शन के चलते चक्कर पर चक्कर कटवाएं जा रहे है। एसडीओ गोपाल ने कहा कनेक्शन न देने का मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई होगी। अवर अभियंता आलोक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा मौके का निरीक्षण कर ही कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें