बागपत। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फरियादियों की भी भरमार रही। किसानों ने जहां 14 दिन में गन्ने का भुगतान और मलकपुर मिल का बकाया भुगतान करने की मांग उठाई। सोनी हत्याकांड में मुआवजा, भूतपूर्व सैनिक संगठन ने अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
शनिवार को रमाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में फरियादियों की भी भरमार रही। समस्याओं के शिकायती पत्र के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अफसरों से फरियाद पहुुंचाने की अपील करते रहे। शामली जनपद के श्याम गढ़ी गांव निवासी नाबालिग छात्रा सोनी के हत्यारोपियों पर कार्रवाई और 25 लाख मुआवजे की मांग की। भाजपा नेता संजय कश्यप सहित अन्य कार्यक्रम शामिल रहे। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने 14 दिन में गन्ना भुगतान, बागपत मिल का भी विस्तारीकरण, घटतौली पर रोक, चौगामा नहरों के अधूरे कार्यों को पूरा करने, चकबंदी अफसरों पर कार्रवाई, ढीले तारों को बदलवाने की मांग की। इसमें सुकर्मपाल सिंह राणा, वीर सिंह, हरबीर सिंह, अंकुर डागर, राकेश पूनिया आदि रहे। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों ने सीएम से शहीद स्मारक का सुंदरीकरण, निर्माण, विस्तारीकरण और अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग की। इसमें मेजर रिसालदार शीशपाल सिंह आदि रहे। यूपीएसएसएससी के अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। मुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों को बहाल करने की मांग उठाई। वहीं बीएड टेंट अभ्यर्थियों ने नियुक्तियां करने की मांग उठाई। बामनौली के किसानों ने चकबंदी में चल रही धांधली की शिकायत को लेकर पहुंचे। सीएम से कार्रवाई की मांग की। दिव्यांग किसान भूपेंद्र सिंह ने बताया उसके हवाई चक काट दिए है। चकबंदी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह को मजबूर होगा। इसमें महिपाल पूर्व प्रधान, राजपाल, महेंद्र पाल, राजवीर सिंह, राममेहर सिंह आदि रहे।