37 लोक शिक्षा केंद्रों पर 11646 ने दी साक्षरता परीक्षा
बागपत। जिले में साक्षर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। महिलाओं की काफी संख्या में भागीदारी रही। 237 लोक शिक्षा केंद्रों पर 11946 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। अफसरों ने लोक शिक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिले के छह ब्लॉकों पर 237 लोक शिक्षा केंद्रों के 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया। रविवार को साक्षर परीक्षा हुई। जिसके सापेक्ष 11946 नवसाक्षर और आर्द्धसाक्षर सम्मलित हुए। प्रत्येक केंद्र पर भारी संख्या में महिलाएं परीक्षा देने के लिए पहुंची। बीएसए योगराज सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सहित बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बीएसए ने कहा कि महिला और पुरूषों में परीक्षा देने के लिए उत्साह नजर आया है। लक्ष्य के सापेक्ष जो भी परीक्षार्थी पहुंचे हैं वह काफी है।
परीक्षा में शामिल रहे परीक्षार्थी
ब्लॉक महिला पुरूष
बड़ौत 391 252
बागपत 1674 1162
खेकड़ा 1621 1203
बिनौली 1317 1266
पिलाना 1423 1091
छपरौली 375 271
बुजुर्गों में रहा उत्साह
परीक्षा में सम्मलित होने के लिए बुजुर्ग महिला और पुरूषों में भी काफी उत्साह रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी लोग केंद्रों पर पहुंच गए थे। निर्धारित समय तक पेपरशीट पर प्रश्नों का उत्तर दिया। सभी केंद्रों पर बुजुर्गों में ही परीक्षा के लिए अलग ही उमंग नजर आई।