फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ की होगी जांच, गलत निर्माण पर नपेंगे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ की होगी जांच, गलत निर्माण पर नपेंगे ठेकेदार
विज्ञापन


बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में शौचालय निर्माण की जांच करें। तय संख्या से अधिक अगर कहीं शौचालय बनवाए गए हैं तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। गलत निर्माण पर ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
शनिवार को विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की सीडीओ ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि गांवों में अभी भी कुछ लोग खुले में शौच करने के लिए जाने की शिकायमिल रही है, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है। इसके लिए निगरानी समिति विशेष ध्यान रखेगी। लोगों स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। जिन गांवों में मानक से ज्यादा शौचालय के लिए बजट जारी हुआ है, वहां से सभी धनराशि वापस होगी। कोई प्रधान या ग्राम सचिव इसमें गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीपीआरओ संजय कुमार यादव, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल, जितेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहीं जांच करें, बहकावे में न आएं
सीडीओ चांदनी सिंह ने आईटीआई के छात्रों से थर्ड पार्टी सत्यापन का कराया जा रहा है। विद्यार्थियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। ईमानदारी और महनत से कार्य करें। किसी के दबाव में आकर गलत सत्यापन नहीं करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें