डीडीओ भेजते हैं नोटिस, जवाब नहीं देते बीडीओ
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में विकास कार्यो में 10 लाख रुपये के गबन की शिकायत की गई थी। डीडीओ हुब लाल ने एक सप्ताह पहले दस्तावेज के बीडीओ को नोटिस जारी किया, लेकिन समय पूरा हो गया है, एक भी कागजात उपलब्ध नहीं कराए है। कार्यों के रिकार्ड के लिए दोबारा से नोटिस जारी किया जा रहा है।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में पेयजल योजना में काफी गड़बड़ी अफसरों को मिल चुकी है। 13 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश दिए जा चुके है और मंडलायुक्त ने भी रिकार्ड तलब किए है। इसी गांव में 10 लाख रुपये गड़बड़ी की शिकायत की गई। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने डीडीओ को जांच दी गई है। उन्होंने बागपत खंड विकास अधिकारी से विकास कार्यो के लिए रिकार्ड मांगे है। एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन कोई रिकार्ड अभी पूरा नहीं किया गया है। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि विकास कार्यों के दस्तावेज जमा कराने के लिए बीडीओ को नोटिस दिया जा रहा है। जल्द उन्हें दस्तावेज जमा नहीं कराए गए तो इसकी जानकारी मंडलायुक्त और डीएम को दी जाएगी।