बागपत। यातायात माह के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शहर के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा सड़क पर सावधानी हटते ही दुर्घटना हो जाती है। इसलिए खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करे।
सहायक पुलिस अधीक्षक सुमन ने बताया कि सड़क पर चलने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। कोई भी बच्चा चलती बस से शरीर का अंग बाहर न निकाले। बस के पायदान पर खड़े होकर न चले। सड़क पर फैलकर न चले। एक कतार में सड़क के बांए ओर चले। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट लगाकर चले। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाए। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। कभी भी तेज गति से वाहन न चलाए। शराब पीकर वाहन न चलाए। इस दौरान स्कूली बच्चों को यातायात नियमों से संबंधित पेपर भी बांटे। इस मौके पर टीएसआई लोकेंद्र शर्मा, कांस्टेबल हरि कैलाश, यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।