फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में परिवार घायल, विधायक ने अस्पताल में कराए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल और दाहा के बीच नहर पुल के पास जुगाड़ ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दंपति और उनकी दस वर्षीय बेटी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक जुगाड़ को लेकर भाग गया। मार्ग से गुजर रहे बड़ौत विधायक केपी मलिक ने घायलों को अपनी गाड़ी से बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल विनय कुमार पुत्र लक्ष्मण, उसकी पत्नी सरिता और दस वर्ष की बेटी अवि गाजियाबाद के रहने वाले हैं। यह परिवार अपनी कार से मेरठ-करनाल हाईवे से बायावाला होते बड़ौत मार्ग से गाजियाबाद लौट रहे थे। जब वह भड़ल और दाहा के बीच नहर के पुल के पास पहुंचे तो बड़ौत की तरफ से तेज गति से आ रहे जुगाड़ ने कार में सामने से टक्कर कार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जुगाड़ को लेकर भाग गया और मौके पर जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इस बीच यहां से गुजर रहे बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक मौके पर रुके और मामले की जानकारी ली। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजन घायलों का इलाज कराने में लगे हैं। ग्रामीणों और घायलों ने भाजपा विधायक के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें