बड़ौत (बागपत)।
रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा रमाला चीनी मिल ने कई गांवों के किसानों के गन्ना भुगतान की खाली सीडी बैंक को भेज दी। उन्होंने कहा मिल ने शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो मिल के खिलाफ आंदोलन होगा। विधायक ने किसानों को समस्याएं हल कराने का भरोसा दिया।
रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह ने ककड़ीपुर, बुढ़पूर, माजरा, किशनपुर बराल, सूप आदि गांवों में समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव तुगाना में किसान सोहनवीर, इकबाल, सिंह, प्रधान धर्मेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, जयवीर सिंह आदि किसान ने गन्ना भुगतान को लेकर किसानों से धोखा किया जा रहा है। किसानों ने विधायक को बताया उन्हें कुछ दिन पहले रमाला चीनी मिल द्वारा भुगतान करने की जानकारी मिली तो उन्होंने लूंब स्थित सिंडिकेट बैंक में भुगतान को लेकर संपर्क साधा, परंतु बैंक मैनेजर ने मिल द्वारा भेजी किसानों के सामने सीडी जांच की तो वो खाली निकली। किसानों ने कहा बैंक के मुख्य अधिकारी ने भी इस बात को प्रमाणित कर कहारमाला चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ना भुगतान की खाली सीडी प्राप्त हुई है।
विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा किसानों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। मिल ने किसानों के साथ धोखा किया है। ये सब सरकार द्वारा किसानों को परेशान करने की चाल है। विधायक ने कहा यदि शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो क्षेत्र का चुप नहीं बैठेगा। गन्ना भुगतान को लेकर रालोद भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।