फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव पलडी में जलभराव से लोग त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के गोद लिए हुए आदर्श गांव पलड़ी में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

आदर्श गांव पलड़ी में समस्याओं का अंबार है। जलभराव की समस्या गांव के लिए कलंक बन गई है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। दो दिन की बारिश ने ग्रामीणों को रुलाकर रख दिया है। मार्गों पर भरे पानी से होकर जाने पर त्वचा रोग फैल गया है। संक्रामक बीमारियां भी फैलने का खतरा बन रहा है। गांव के कृष्णपाल, बिरजू, वीर सिंह, राहिल, असगर, यशपाल, प्रमोद, रघुनाथ, निरंजन, सोनी, सगीर ने बताया कि भले ही सांसद ने गांव को गोद ले लिया हो, लेकिन जनसमस्याएं दूर नहीं हो रही है। जल निकासी का कोई प्रबंध न होने से मार्गों में गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं से लोग गुजरते हैं। बीमारियां बढ़ती जा रही है। अफसरों का समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें