पहले दशरथ, फिर रावण बन जाते हैं आशु
बागपत। रामलीलाओं के मंच पर इन दिनों कलाकार अपने अभिनय के रंग दिखा रहे हैं। कलाकार आशीष उर्फ आशु शर्मा पिछले एक दशक से रामलीला से जुड़े हुए हैं। रामलीला में पहले वह दशरथ बनते हैं और इसके बाद रावण की महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन करते हैं। दर्शक उनके बेजोड़ अभिनय के कायल हो गए हैं।
शहर के बड़ा बाजार में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से पुरुषोत्तम राम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। जैन मोहल्ला निवासी आशीष उर्फ आशु शर्मा रावण का अभिनय 10 वर्षों से करते आ रहे हैं। खास अंदाज में उनके संवाद सुनने के लिए लोग पहुंचते हैं और खूब तालियां बजती है। यही नहीं दशरथ बनकर भी श्रीराम को वह आशीर्वाद देते हैं। इस अभिनय को भी काफी सराहा जाता है। आशु शर्मा ने बताया कि वह रामलीला के मंच पर 10 वर्षों से रावण का चरित्र निभा रहे हैं। दिन में वह अपनी ज्वैलरी की दुकान चलाते है और रात को मंच पर श्रीराम की लीला में अभिनय। रावण के किरदार को लोगों ने काफी सराहा है। वह उसमें डूबकर अभिनय करते हैं।