फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल बिजलीघर की मशीन में फाल्ट, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल बिजलीघर की मशीन में फाल्ट, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- बागपत नगर में भी बार-बार लगते रहे कट

चांदीनगर (बागपत)। रटौल बिजलीघर में रखी मंसूरपुर फीडर की मशीन में फाल्ट हो गया। इससे तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप हो रही है। कई गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बागपत शहर में भी बार-बार बिजली के कट लगते रहे।
रटौल बिजलीघर में ही मंसूरपुर फीडर की मशीन रखी है। इससे मंसूरपुर, लहचौड़ा, खैला, खासपुर गांव में विद्युत सप्लाई होती है। तीन दिन पूर्व अचानक मशीन में फाल्ट हो गया था। यह अभी तक ठीक नहीं हुआ। तभी से ही गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद है। बिजली से होने वाले सभी कार्य बंद पड़े हुए है। अस्पतालों में बिजली न आने से काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण अफसरों के पास फोन करके आपूर्ति चालू कराने की मांग कर रहे है। इसके अलावा बागपत नगर में भी शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बार-बार कट लगते है। इससे सरकारी कामकाज भी प्रभावित रहा। उधर, एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बागपत नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर में वायर शॉट होने से आग लग गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। ऊर्जा निगम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस कारण भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें