छपरौली (बागपत)। कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसमें काठा गांव के नाव हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें वक्ताओं ने सरकार से काठा गांव में नाव हादसे मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजे की मांग की । इसमें मास्टर शोदान सिंह ने कहा सरकार द्वारा दो लाख रुपये देने का कम बताकर कहा कम से कम बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। यदि सरकार ने बीस लाख रुपये की सहायता नहीं की तो वे सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसमें महक सिंह, श्रीपाल, तेजपाल, नेत्रपाल, हारूण, सेवाराम, संजीव जैन मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में इस्लामी मदरसे में नाव हादसे का दुख प्रकट किया। अल्लाह से जन्नत नसीब करने की दुआएं मांगी गई। इसमें मौलाना हाजी जहीर अहमद ने कहा काठा में जो घटना हुई, वह बहुत ही दुखदायी है। मदरसों के बच्चे के साथ दुआएं कराई । इसमें मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। इसमें अनीस, साहिल, मुस्कान, आयान, तमन्ना, रानी, रुकसार आदि रहे।