फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ खाली हाथ, गोताखोरो ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना में डूृबी नाव की सवारियों को निकालने के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम लगाई गई। गोताखोरों ने ग्रामीणों की मद्द से 11 लोगों को जान बचाई। 19 लोगों के शव निकाले, लेकिन एनडीआरएफ का अभियान जारी है। अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

नाव के यमुना में डूबने का पता चलते ही पुराना कस्बा के गोताखोर इरफान, शरीफ, नौशाद, इमरान और बाबू वहां पर पहुंचे गए और यमुना में उनकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से यमुना से नाव की 11 सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। धीरे-धीरे 19 शव निकाले। गाजियाबाद और अन्य जनपदों से आई एनडीआरएफ ने शाम तक यमुना में डूबे हुए लोगों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात एनडीआरएफ की टीम वहां से वापस लौट आई।

मुनादी कराकर पूछा कोई लापता तो नहीं
बागपत। ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह ने कहा फिलहाल गांव से किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है ताकि पीड़ितों का पता चल सकें। किसी के परिवार का कोई सदस्य गायब तो नहीं है, लेकिन कहीं से भी गायब होने की जानकारी नहीं आई। प्रधान के पति का कहना है कि गांव पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन कर निकाले वाहन
बागपत। काठा बवाल को देखकर पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया । बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों को गोरीपुर बहालगढ़ और मेरठ के रास्ते निकाला। उधर दिल्ली से आने वाले वाहनों को खेकड़ा के विभिन्न रास्तों से निकाला । इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कब क्या हुआ
6:45 बजे : काठा घाट से नाव रवाना हुई।
6:47 बजे : नाव गड्ढे में धंसने लगी
6:46 बजे: ग्रामीणों ने नाव की सवारी को बचाना शुरु किया
7:00 बजे : सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे, राहत शुरू।
7:30 बजे : गोताखोरों ने यमुना में तलाश की
10:30 बजे : मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे
11:00 बजे: ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगाया
11:30 बजे: पुलिस ने लाठियां फटकारी, ग्रामीणों ने पथराव किया
01:00 बजे : आईजी राम कुमार और मेरठ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार पहुंचे।
01:30 बजे : हाईवे से शवों को उठाया गया
02:30 -04 बजे : पोस्टमार्टम से शव वापस घर पहुंचे
03:30 बजे : रालोद सुप्रीमो अजित सिंह मौके पर पहुंचे
04:15 बजे : गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा गांव में पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें