फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जाम ही जाम, कलक्ट्रेट में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पैंच वर्क के लिए पत्थर पहुंच गए हैं। बुधवार को यहां मिट्टी डलवाने का काम किया गया। इस वजह से कई किमी लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। उधर, कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में हंगामा कर हाईवे निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गौरीपुर मोड़ पर ठेकेदार ने मिट्टी डलवाने का काम किया। टी-प्वाइंट को ऊंचा कर बनाया जाएगा, ताकि इस पर जलभराव का असर न हो सके। हाईवे के दोनों और जलनिकासी के लिए नालों की सफाई का कार्य उपशा करेगा। पत्थर और मिट्टी डाले जाने के बाद गड्ढे तो भरने लगे, लेकिन जाम लग गया। करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। शामली-दिल्ली रूट की बसें जाम में फंस गई। स्कूली वाहन भी फंसे रहे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। राष्ट्रवंदना चौक से वाहनों को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें