फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस मिले ड्राइवर तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गुरुग्राम में मासूम प्रद्युम्न की हत्या के बाद जिले में चौकसी शुरू हो गई है। डीजीपी के आदेश के बाद स्कूली वाहन चालकों के लाइसेंस चेक किए जाएंगे। लाइसेंस नहीं मिला तो स्कूल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के आदेश के बाद स्कूल प्रबंधकों ने भी मंथन किया।
विज्ञापन

गुरुग्राम में हुई वारदात के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सिस्टम जागने लगा है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया स्कूली वाहनों और कैब के ड्राइवरों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिन ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं मिलेगा, उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही ऐसे स्कूलों को भी सूचीबद्ध कराया जाएगा, जिनके स्कूली वाहनों पर अप्रशिक्षित ड्राइवर हैं।
उधर, एआरटीओ आरपी मिश्रा का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए पहले भी जांच की जा रही थी, लेकिन स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच की जा रही है। खटारा वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। उधर, डीजीपी के सीसीटीवी के कैमरे के आदेश के बाद स्कूल प्रबंधकों ने भी मंथन शुरू कर दिया है। अधिकतर स्कूलों में कैमरे हैं, लेकिन इनकी संख्या बढ़ाई जाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


सीडीओ ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण
छपरौली। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सीडीओ चांदनी सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाएं, सोलर सिस्टम, उपस्थिति पंजिका सहित रसोई की जांच की। छात्राओं से व्यवस्थाओं की जानकारी की। छात्राओं को शैक्षिक, सांस्कृतिक, शारीरिक शिक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वार्डन नीलम तोमर, शिक्षिका कांता, मधु, अनुराधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें