फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार कर रही जनता को गुमराह : रामकुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में सेवाराम शर्मा के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उल्टे-सीधे फैसले कर देश की छवि को धूम मिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा प्रदेश में किसान और मजदूर बुरे दौर से गुजर रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नोटबंदी के फैसले का तरीका सही नहीं था, इससे देश की अर्थव्यवस्था का संतुलन बिगड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने हरित क्रांति संचार, क्रांति युवाओं को वोट का अधिकार दिलाया। कांग्रेस ही सभी वर्गों का उत्थान और कल्याण करना जानती है। भाजपा ने छपरौली को समालखा से जोड़ने वाले पुल का झूठा वायदा कर क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा के मंत्री उल्टा सीधा बयान देकर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बयान की निंदा की। इसमें बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, तेजवीर सिंह, एडवोकेट हेमंत कुमार, दीपक शर्मा, राजीव शर्मा, मोहित शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा, संजय, धनपाल शर्मा, नरेंद्र, अनिरुद्ध शर्मा, चंद्रशेखर, सत्य प्रकाश शर्मा, अंकुर खोखर, नरेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, अनिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें