फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते गल्ले की दुकानों की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ढिकौली गांव के लोगों ने समाधान दिवस पहुंचकर अवगत कराया गांव में पांच सस्ते गल्ले की दुकान संचालित है। जहां राशन का गोलमाल किया जाता है। फर्जी अंगूठा लगवाकर वितरण दर्शाया जाता है। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को ढिकौली गांव के लोग तहसील पहुंचे। एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया गांव में चल रही पांच राशन की दुकानों पर धांधली हो रही है। अपनी मर्जी से उपभोक्ताओं का राशन देते हैं। अपात्रों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। राशन कार्डों की जांच कराई जाए तो सच सामने आ जाएगा। एक दुकान का आवंटन नियम विरुद्ध किया । समय पर राशन नहीं दिया जाता। अपात्रों के नाम योजना से हटवाए और जो लोग राशन लेने नहीं आते उन्हें भी योजना से बाहर कराया जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की। जांच कराकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें देवेंद्र ढाका, मुकेश, संजीव, देवेंद्र, ब्रह्म पाल, लोकेंद्र, राममेहर, वीरेंद्र, नरेंद्र, अनंग पाल, मेहरद्दीन, सुरेंद्र सिंह, ओमबीर, सुखपाल, महेश पाल, वीरेंद्र, बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें