फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर रवि जाटव को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में स्थित बीपी सिंघल इंदौर शूटिंग रेंज परिसर में सोमवार को आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय शूटर रवि जाटव को जिले की प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी देने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जौहडी गांव निवासी रवि जाटव निशानेबाजी की एयर रायफल स्पर्धा में देश ही नहीं विदेशों में भी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके तहत रवि जाटव को जनपद की निशानेबाजी की प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश के खेल निदेशालय ने प्रशिक्षक नियुक्त किया है। डीएम भवानी सिंह खंगारोत के आदेश पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनय कुमार त्यागी ने शूटर रवि जाटव का नियुक्ति पत्र जारी किया। रवि का स्वागत करने वालों में साईं कोच नीतू श्योराण, वाजिद खान, सचिन पंडित, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र पाल तोमर, सोहन प्रधान, विवेक, तनु, कोमल, सुमित, हरिओम, कविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें