दोघट (बागपत)। जंगली कुत्तों से जान बचाकर कान्हड़ गांव में घुसे मादा हिरण को ग्रामीणों ने बचाया। ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंपा, वहां उसकी मौत हो गई।
कान्हड़ गांव के जंगल में मादा हिरण को जंगली कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों से बचकर हिरण कान्हड़ गांव में घुस गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे एक मकान में बंद कर दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन रक्षक ओम सिंह और नीटू मौके पर पहुंचे। जख्मी हिरन का संतनगर पौधशाला पर उपचार कराया। कुछ देर बात उसकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया मादा हिरण ने गांव में ही एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जिस कारण घायल हिरण के शरीर से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मृत हिरण का पोस्ट मार्टम कराया।