फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्लांट की गड़बड़ी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर प्लांट की गड़बड़ी ने किया बेहाल
विज्ञापन


बागपत। शाहजहांपुर के पावर प्लांट की दो मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते जनपद की बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। जिला मुख्यालय तक बिजली की कटौती से हर कोई बेहाल है। इस समस्या से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है।
शाहजहांपुर जनपद के रोजा गांव में स्थित पावर प्लांट में बिजली बनाने वाली दो मशीन खराब हो गई। इसके चलते यहां जिले में रात-दिन बिजली के कट लग रहे हैं। जिला मुख्यालय पर चार-पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। देहात का तो और भी हाल बुरा है। कभी आठ घंटे बिजली आती है तो कभी दस। रात में कई-कई घंटे बिजली गुल हो जाती है। इससे हर कोई परेशान है। लोग ऊर्जा निगम के दफ्तरों में कॉल करते रहते है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अफसरों के पास भी इसका निस्तारण नहीं है।
विज्ञापन

इस समस्या के बारे में मास्टर कालोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जनक सिंह सोम का कहना है कि दिन-रात बिजली के कट लग रहे हैं। इससे काफी दिक्कत हो रही है। केतीपुरा मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद का कहना है कि बिजली बहुत कम आ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रात को होती है। इधर-उधर घूमकर समय व्यतीत करना पड़ता है। चौहान एंक्लेव के अरविंद राणा का कहना है कि लाईट कम आने से काफी दिक्कत हो रही है। बिजली से होने वाले सभी कार्य प्रभावित हो रहे है। बड़ौत के बिजेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि रात को कई-कई घंटे की बिजली कटौती होती है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे लाईट चली गई थी, उसके बाद रात साढ़े 12 बजे लाईट आई थी। अग्रवाल मंडी टटीरी के किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि कस्बा में मात्र आठ घंटे लाइट आ रही है। फसल की सिचाई नहीं हो पा रही है। इस कारण फसल भी सूख रही है।बाघू गांव के किसान धर्मपाल सिंह का कहना है कि गांव में बिजली आने का कोई समय नहीं है। मात्र सात से आठ घंटे बिजली आ रही है। कभी लाइट कम आती है तो कभी तेज।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह का कहना है कि मशीन शराब होने से दिक्कत आ रही है। इसे ठीक होने में तीन से सात दिन का समय लगता है। मशीन ठीक होने के बाद ही समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें