फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भैसा-बुग्गी से गिरा किशोर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर भैंसा-बुग्गी से गिरा किशोर, गंभीर
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास भैंसा-बुग्गी से गिरने से किशोर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने बच्चे को दिल्ली रेफर किया। परिजनों ने कहा सड़क में गड्ढे होने के कारण किशोर बुग्गी से गिरा है। उन्होंने लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया ।
विज्ञापन

रमाला गांव निवासी निखिल कुमार (12) को उसकी दादी कमलेश अपने साथ शुक्रवार शाम गौरीपुर जवाहर नगर गांव में अपने मायके में लेकर आई थी। कमलेश का भाई ओमवीर सिंह शनिवार सुबह भैंसा-बुग्गी में रोड पर स्थित एक दुकान से शौचालय निर्माण का सामान लेकर गांव जा रहा था। निखिल बुग्गी में बैठा था। अचानक किशोर निखिल बुग्गी से गिर गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ओमवीर और अन्य परिजनों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण बुग्गी से निखिल गिरा है। इसी कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने पीडब्लूडी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें