बागपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ रहे अपराध और किसानों के उत्पीड़न को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। खुले आम लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। हर दिन अपराध का ग्राफ चढ़ता जा रहा है। किसानों का भी उत्पीड़न हो रहा है। कर्ज माफी के नाम भी शोषण किया। शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बनवाने पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सड़क पर हर रोज हादसे हो रहे हैं, लोग अकाल मौत के गाल में समा रहे हैं। अव्यवस्था को दूर कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक ओमबीर सिंह, संजय सिंह, नौशाद अली, रामपाल सिंह, सोहन पाल शर्मा, संसार सिंह, मांगेराम, मनीष तोमर, संजय, सरदार सिंह, रवि शर्मा, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह, राजू सैनी, राजपाल सिंह, कुलदीप कुमार, संजीव, मोहित आदि रहे।